सात वर्षों में भी नहीं बनी खंडामौदा - बनियाकुदर की सड़क

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत खंडामौदा से बनियाकुदर तक की सड़क सात साल में भी नहीं बनी. ग्रामीण कार्य विभाग के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण प्रेम सिंह नामक ठेकेदार ने शुरू किया था. ग्रेड वन का काम हो गया था. इसके बाद काम नहीं हुआ. अब यह अधूरी […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत खंडामौदा से बनियाकुदर तक की सड़क सात साल में भी नहीं बनी.

ग्रामीण कार्य विभाग के तहत स्वीकृत सड़क का निर्माण प्रेम सिंह नामक ठेकेदार ने शुरू किया था. ग्रेड वन का काम हो गया था. इसके बाद काम नहीं हुआ. अब यह अधूरी सड़क ग्रामीणोंं के लिए परेशानी की सबब बन गया है.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने बताया कि संवेदक ने ग्रेड वन तक सड़क का निर्माण करवाया. संवेदक ने निर्माण कार्य में अनियमितता की.
इसलिए विभाग ने उसे काली सूची में डाल दिया. इसके बाद मामला हाइकोर्ट में चला गया. इससे सड़क का निर्माण अधर में लटक गया. उन्होंने कहा कि उक्त सड़क की निविदा का काम हो गया है. सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा. उन्होंने कहा कि धोलाबेड़ा से मुटूरखाम तक की सड़क का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >