राशि निकाली, पर पूरा नहीं हुआ काम

मुसाबनी के सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगाड़ में वित्तीय वर्ष 12-13 में विधायक निधि के तहत स्वीकृत चबूतरा निर्माण, गार्डवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण योजना का कार्य एक वर्ष से बंद है. मुसाबनी : मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत इस कार्य के लिए अधिकांश राशि की निकासी होने के बावजूद भी यह योजना तीन साल से […]

मुसाबनी के सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगाड़ में वित्तीय वर्ष 12-13 में विधायक निधि के तहत स्वीकृत चबूतरा निर्माण, गार्डवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण योजना का कार्य एक वर्ष से बंद है.

मुसाबनी : मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत इस कार्य के लिए अधिकांश राशि की निकासी होने के बावजूद भी यह योजना तीन साल से अधूरी है. योजना स्थल पर सामग्रियां पड़ी हुई हैं. उक्त योजना का शिलान्यास 15 मार्च 2013 को तत्कालीन विधायक रामदास सोरेन ने किया था. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत कनीय अभियंता नवीन महतो अभिकर्ता हैं. योजना स्थल पर योजना से संबंधित सूचना पट्ट नहीं है. योजना अधूरी रहने से लोगों में रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >