बिना बोर्ड लगाये हो रहा है मनरेगा कार्य
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत में नौकरशाहों की सांठगांठ से नियमों को धत्ता बता कर मनरेगा कार्य किया जा रहा है.पदाधिकारियों की मनमानी का आलम यह है कि पंचायत के जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. योजना स्थल पर नियमों के तहत बोर्ड नहीं लगे हैं. बोर्ड […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत में नौकरशाहों की सांठगांठ से नियमों को धत्ता बता कर मनरेगा कार्य किया जा रहा है.पदाधिकारियों की मनमानी का आलम यह है कि पंचायत के जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. योजना स्थल पर नियमों के तहत बोर्ड नहीं लगे हैं. बोर्ड हैं भी तो उस पर कुछ अंकित नहीं है.
यहां की योजनाएं गहन जांच का विषय है. दारीशोल मौजा से फुलबड़िया मौजा तक 2,46,350 की लागत से सिंचाई नाला का कार्य कुछ दिन पूर्व शुरू हुआ है. खंडामौदा में सरकारी जमीन पर 4,99000 की लागत से तालाब का जीणोंद्धार का कार्य और फुलबड़िया में बबलु मुंडा की जमीन पर तालाब निर्माण का कार्य हो रहा है. योजना स्थलों पर बोर्ड नहीं लगाया गया है.
बीडीओ से की थी शिकायत: पंचायत के पंसस प्रदीप बेसरा तथा उप मुखिया काली पाल ने बताया कि योजनाओं में हो रही गड़बड़ी की शिकायत ज्ञापन सौंप कर की थी.
पदाधिकारी जांच नहीं करते:ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ, जेइ, एइ और बीपीओ कभी भी योजनास्थल पर आकर जांच नहीं करते हैं. इससे अभिकर्ता की मनमानी बढ़ गयी है.
योजना स्थल पर बोर्ड जरूरी: एइ
सहायक अभियंता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि योजनास्थल पर बोर्ड अनिवार्य है. स्थल का जायजा लिया जायेगा और अगर बोर्ड नहीं लगा है तो मनरेगा एक्ट के तहत फाइन लिया जायेगा. इधर, रोजगार सेवक रवींद्र सिंह ने बताया कि योजना स्थल पर बोर्ड बनवाया गया है. पेंटर नहीं मिलने से बोर्ड पर लिखावट नहीं की गयी है.खंडामौदा में बन रहे तालाब का बोर्ड मुंशी के घर में रखा हुआ है.