दूसरे दिन भी छात्रों की भूख हड़ताल जारी

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के चोड़िंदा स्थित मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का वर्ष 2011-15 का पास आउट छात्र राहुल कुमार चौधरी अंक पत्र की मांग और कॉलेज प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ 17 फरवरी सुबह दस बजे से कॉलेज मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. राहुल के समर्थन […]

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के चोड़िंदा स्थित मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का वर्ष 2011-15 का पास आउट छात्र राहुल कुमार चौधरी अंक पत्र की मांग और कॉलेज प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ 17 फरवरी सुबह दस बजे से कॉलेज मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. राहुल के समर्थन में और 12 छात्र भूख हड़ताल पर हैं. गुरुवार शाम छह बजे तक भूख हड़ताल के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी छात्रों के स्वास्थ्य जांच नहीं हुई. पहले दिन छात्रों के इस आंदोलन के समर्थन में कई पंचायत प्रतिनिधि आये थे. परंतु दूसरे दिन नहीं आये. शाम को पुलिस और कॉलेज के प्राचार्य ने जाकर छात्रों को समझाने की कोशिश की परंतु वे नहीं माने.

ये बैठे हैं भूख हड़ताल पर: भूख हड़ताल पर इंजीनियरिंग के 13 छात्र बैठे हैं. इनमें राहुल कुमार चौधरी,अमित कुमार. इनमें अमित सिंह, सुमित कुमार,आकाश कुमार, काशीनाथ, प्रवीण महतो, मुकेश राम, आशीष ओझा, प्रदीप दास, ललित महतो, मनीश्वर कुमार, चंदन कुमार, रोबिन घोषाल शामिल हैं. हड़ताली छात्रों ने कहा कि राहुल कुमार चौधरी को अंक पत्र दिया जाय. कॉलेज अपना वायदा निभाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >