घाटशिला. चाकदोहा में समस्याओं के निदान के लिए ग्रामीणों की बैठक

200 परिवारों में सिर्फ 10 लोग बीपीएल सूची में जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने ग्रामीणों को दिया भरोसा घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत के चाकदोहा में बुधवार को ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान बया राम हेंब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू थी. बैठक में […]

200 परिवारों में सिर्फ 10 लोग बीपीएल सूची में

जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने ग्रामीणों को दिया भरोसा
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत के चाकदोहा में बुधवार को ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान बया राम हेंब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू थी. बैठक में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं पर प्रकाश डाला और निदान की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव में 200 परिवार हैं. परंतु सिर्फ 10 परिवार के सदस्यों का नाम ही बीपीएल सूची में शामिल है. इसके कारण 190 परिवार के लोग सरकारी सुविधा से वंचित हैं. ग्रामप्रधान ने कहा कि गांव के अधिकांश चापानल खराब हैं. ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं.
मौके पर जिप सदस्य श्रीमती मुर्मू ने कहा ग्रामीणों का नाम बीपीएल सूची शामिल करवाने के मामले को वे जिले की बैठक में रखेंगी. बैठक में डॉ संग्राम सोरेन, चैतन सोरेन, मेघलाल महतो, कार्तिक टुडू, फुदान हांसदा, दासमात मर्मू, दोरगा सोरेन, समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थी. बैठक का संचालन सुनील मुर्मू ने किया. ग्रामीणोंं ने गांव पहंची जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >