कार्ड नहीं मिला,तो भूख हड़ताल

घाटशिला : घाटशिला के सर्कस मैदान में बुधवार को राशन कार्ड की मांग पर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने समाज सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बेहरा की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में 26 फरवरी को राशन कार्ड की मांग पर जुलूस निकालने व अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. श्री बेहरा ने […]

घाटशिला : घाटशिला के सर्कस मैदान में बुधवार को राशन कार्ड की मांग पर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने समाज सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बेहरा की अध्यक्षता में बैठक की.

बैठक में 26 फरवरी को राशन कार्ड की मांग पर जुलूस निकालने व अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. श्री बेहरा ने कहा कि अगर प्रदर्शन के बावजूद भी राशन कार्ड नहीं मिला तो समिति के सदस्यों के नेतृत्व में ग्रामीण भूख हड़ताल करेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि राशन कार्ड नहीं होने से पांच माह से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है.
इस मामले में एमओ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं. बैठक में दाहीगोड़ा, गोपालपुर, चालकडीह, टुमानडुंगरी, मनोहर कॉलोनी समेत कई बस्तियों के गरीब पुरुष और महिलाएं उपस्थित थी. बैठक में पंसस गोपेश राय, सिमंतो बारीक, श्याम बहादुर सोनार समेत पुरुष और महिलाएं उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >