रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने झूमाया

कॉलेज में छठवीं वर्ष हो रही विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर में सरस्वती पूजा के मौके पर शनिवार को सुर-ताल और छंदो के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संचारी ने कहा कि यहां छठवें वर्ष मां सरस्वती की पूजा हो रही है, मगर छह वर्षों में सांस्कृतिक […]

कॉलेज में छठवीं वर्ष हो रही विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर में सरस्वती पूजा के मौके पर शनिवार को सुर-ताल और छंदो के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संचारी ने कहा कि यहां छठवें वर्ष मां सरस्वती की पूजा हो रही है, मगर छह वर्षों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का मौका नहीं मिला. इस वर्ष बच्चों के आग्रह पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. नेहा मजूमदार, सुदीपा साहा और स्नेहा मजूमदार ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया.
वहीं श्रेयोश्री, श्रेया, श्रुति और महिमा ने बांग्ला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं वंशिता दास ने आधुनिक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं सोनाली, बिपाशा, मौमिता, वंशिता दास, शिल्पा, रीता, रिमझिम, पूनम, सोनिया, तानिया ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झुमाया. वहीं सोमनाथ डे ने गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन श्वास्ती साहा और संचारी ने किया. कार्यक्रम को देखने के लिए पुरुष और महिलाओं की भीड़ उमड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >