स्कूल-कॉलेजों में सरस्वती पूजा की धूम

पटमदा के कई स्कूलों में बच्चों के बीच नृत्य व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पटमदा : पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न स्कूल कॉलेज व चौक चोराहों में शनिवार को सरस्वती पूजी की धूम रही. अपने-अपने संस्थानों में बच्चें बड़े सभी ने उत्साह पूर्वक पूजा-अर्चना की. जहां स्कूल कॉलेजों को सजाया गया, वहीं […]

पटमदा के कई स्कूलों में बच्चों के बीच नृत्य व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पटमदा : पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न स्कूल कॉलेज व चौक चोराहों में शनिवार को सरस्वती पूजी की धूम रही. अपने-अपने संस्थानों में बच्चें बड़े सभी ने उत्साह पूर्वक पूजा-अर्चना की. जहां स्कूल कॉलेजों को सजाया गया, वहीं चौक चोराहों व पूजा पंडाल बनाये गये. पंडाल व गली मुहल्ले में लाइटिंग की व्यवस्था की गयी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. दलमा के ऊपर चारों अौर वन जंगल से घीरे कांेकादासा स्कूल में आज बच्चे व बड़ों द्वारा मां सरस्वती की अाराधना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया, जबकि पटमदा के कई स्कूलों में बच्चों के बीच नृत्य व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विंदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >