संताली लाइब्रेरी: जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित

घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा सिद्दो-कान्हू मैदान में गुरुवार को बाबा तिलका माझी की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. जयंती का उदघाटन नायके फेलू राम सोरेन ने बाबा तिलका माझी की तसवीर पर माल्यार्पण कर और पूजा […]

घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा सिद्दो-कान्हू मैदान में गुरुवार को बाबा तिलका माझी की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. जयंती का उदघाटन नायके फेलू राम सोरेन ने बाबा तिलका माझी की तसवीर पर माल्यार्पण कर और पूजा कर की. डॉ भोगान हेंब्रम, मेघराय टुडू, सोमाय हेंब्रम समेत लाइब्रेरी के सदस्यों ने तिलका माझी की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, संताली सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित हुई. संचालन सोमाय हेंब्रम ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रंजनी कांत मार्डी ने किया. इस मौके पर सुनील मुर्मू, मीना सोरेन, डोमन चंद्र माझी, हिकिम मुर्मू, फुदन सोरेन, रायसेन सोरेन, विनय मुर्मू, राम सोरेन, सुशीला सोरेन, पीतांबर सोरेन, सुरेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >