जिप सदस्य ने सुनी विद्यार्थियों की समस्या

घाटशिला : कॉलेज का गुरुवार को जिला परिषद अंश 17 की जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने दौरा किया. छात्रों के आग्रह पर उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया और कॉलेज की समस्याएं सुनी. उनका कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. कॉलेज के छात्रों ने श्रीमती कर्मकार को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा. […]

घाटशिला : कॉलेज का गुरुवार को जिला परिषद अंश 17 की जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने दौरा किया. छात्रों के आग्रह पर उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया और कॉलेज की समस्याएं सुनी. उनका कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. कॉलेज के छात्रों ने श्रीमती कर्मकार को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा.

ज्ञापन में कॉलेज का प्रयोगशाला पुराना है और जर्जर हो चुका है. नया प्रयोगशाला भवन का निर्माण कराने, प्रयोगशाला के अधिकांश सामग्री पुराने होने के कारण काम लायक नहीं हैं. नयी सामग्री की व्यवस्था करने, पुस्तकालय में समुचित पुस्तकों की व्यवस्था करने और कोष भवन की मरम्मत कराने की मांग की. श्रीमती कर्मकार से प्रायार्य डॉ विनोद कुमार ने मांग की कि प्रयोगशाला का जर्जर भवन तथा अन्य भवनों के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कराना जरूरी है. जिप सदस्य ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनसे जो कार्य होने वाला है

उस कार्य को वे अवश्य करेंगी. जहां तक कॉलेज के जर्जर भवन का प्राक्कलन तैयार कराने की बात है, इस पर वे सार्थक पहल करेंगी. इस मौके पर शेख बाजिद अली, शंकर बेहरा, मोहन लाल टुडू, श्याम हेंब्रम, दुर्गा हांसदा, संदीप महतो, रवींद्र महतो, हेमंत लोहार, गौतम बागती, राजेश कुमार सोरेन व पूनम दास उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >