एएमआर कंपनी के वाहन तोड़े, चालकों से मारपीट

घाटोटांड़ : नकाबपाेश अपराधियाें ने मंगलवार की शाम करीब सात बजे सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में आउटसाेर्सिंग कंपनी एएमआर की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. चालकों की पिटाई कर दी. छह-सात की संख्या में आये अपराधियाें ने डोजर ऑपरेटर के साथ भी मारपीट की. काम बंद करने की धमकी दी. घटना की सूचना मिलते ही […]

घाटोटांड़ : नकाबपाेश अपराधियाें ने मंगलवार की शाम करीब सात बजे सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में आउटसाेर्सिंग कंपनी एएमआर की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. चालकों की पिटाई कर दी. छह-सात की संख्या में आये अपराधियाें ने डोजर ऑपरेटर के साथ भी मारपीट की.
काम बंद करने की धमकी दी. घटना की सूचना मिलते ही वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं. घटना के बाद यहां काम कर रहे मजदूरों में भय का माहौल है.
अंधाधुंध रोड़ेबाजी की : जानकारी के मुताबिक, लाठी व अन्य हथियार से लैस अपराधी सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना की आउटसोर्सिंग ओबी डंप पहुंचे. वहां आउटसोर्सिंग कंपनी एएमआर द्वारा ओबी डंप किया जा रहा था. ओबी डंप करने में लगी कंपनी की चार स्केनिया डंपर पर अपराधियों ने अंधाधुंध रोड़ेबाजी शुरू कर दी. डंपरों के शीशे ताेड़ डाले. चालक चोटिल हो गये.
अपराधियाें ने तीन चालक को डंडे व रड से पीटा. चालक अशोक कुमार यादव गंभीर रूप से घायल है. जाते -जाते अपराधियों ने काम बंद रखने की धमकी दी. अपराधियों के चले जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को एएमआर कंपनी के कैंपस में लाया गया. घायल चालकों में शाहिद अंसारी, अशोक कुमार यादव, भागवत पाल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >