गालूडीह : कांग्रेस महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष रेणु वाला महतो बनायी गयी. जिलाध्यक्ष चुने जाने का पत्र दिखाते हुए श्रीमती महतो ने कहा कि कांग्रेस महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष आभा ने उन्हें कांग्रेस महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष चुुनी है. इसके लिए उनका आभारी हूं.
श्रीमती महतो घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी निवासी है. पिछले काफी दिनों से राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में काम कर रही है. श्रीमती महतो महिला समिति से जुड़ कर जन कल्याण के कार्य में जुटी है. श्रीमती महतो ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्व करेंगे और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे.
