कुआं का दूषित पानी उपयोग न करें

डुमरिया : डुमरिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण सोमवार को जिला से आये डीआरसीएचओ डॉ उमा शंकर प्रसाद और आइडीएसपी डॉ साहीर पॉल ने किया. पदाधिकारियों ने वार्डन हिमानी बास्के को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि कुंआ के दूषित पानी का उपयोग ना करें. उन्होंने विद्यालय की सफाई देखा. […]

डुमरिया : डुमरिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण सोमवार को जिला से आये डीआरसीएचओ डॉ उमा शंकर प्रसाद और आइडीएसपी डॉ साहीर पॉल ने किया.

पदाधिकारियों ने वार्डन हिमानी बास्के को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि कुंआ के दूषित पानी का उपयोग ना करें. उन्होंने विद्यालय की सफाई देखा. रसोइ घर का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने कहा कि इस विद्यालय में संसाधन की कमी है. इसके चलते यहां समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं.
छात्राओं को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है. इसकी व्यवस्था होनी चाहिए. डॉ प्रसाद ने सीएचसी प्रभारी डॉ दुर्गा चरण मुर्मू को विद्यालय में
नियमित रूप से छात्राओं की स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >