मुसाबनी से आ रही जीप का ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित
घाटशिला : गोपालपुर, शिव मंदिर फाटक के पास बुधवार सुबह मुसाबनी से आ रही जीप गड्ढे में गिर गयी. इसमें सवार 14 यात्री तथा सड़क पर उस समय खड़े साइकिल सवार कुल 15 लोग इस हादसे में घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल सिंह नर्सिग होम में भरती कराया.
जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. सूचना पाकर मऊभंडार पुलिस नर्सिग होम पहुंची. घायलों में 70 साल के वृद्ध से लेकर 12 साल की बच्ची शामिल है. नर्सिग होम के चिकित्सक ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. सभी की हालत खतरे से बाहर है.
