नगर भवन में लगायीं जा रहीं घटिया ईंटें, हटवायीं

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत में 81 लाख लाख की लागत से निर्माणाधीन नगर भवन में प्रयुक्त घटिया ईंटों को प्रभारी सीओ सह बीडीओ सह प्रभारी विशेष कार्यपालक पदाधिकारी अब्दुस समद ने तोड़वा दिया. विदित हो कि विगत दिनों श्री समद ने भवन निर्माण की जांच की थी. संबंधित ठेका कंपनी के ठेकेदार को घटिया […]

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत में 81 लाख लाख की लागत से निर्माणाधीन नगर भवन में प्रयुक्त घटिया ईंटों को प्रभारी सीओ सह बीडीओ सह प्रभारी विशेष कार्यपालक पदाधिकारी अब्दुस समद ने तोड़वा दिया.

विदित हो कि विगत दिनों श्री समद ने भवन निर्माण की जांच की थी. संबंधित ठेका कंपनी के ठेकेदार को घटिया ईंटों को तोड़वाने और घटिया चिप्स को हटाने का निर्देश दिया था. ठेकेदार ने घटिया ईंटों को नहीं तोड़वाया. आज श्री समद भवन के पास पहुंचे और घटिया ईंटों को तोड़वा दिया. उन्होंने कहा कि घटिया ईंटों के प्रयोग करने की शिकायत मिली थी. जांच में शिकायत सही पायी गयी थी.

इसलिए यह कार्रवाई की गयी. इधर ठेकेदार मनोज अग्रवाल ने कहा कि भवन में घटिया ईंटों को प्रयोग नहीं किया गया है. ईंटों के साथ कुछ घटिया ईंटें भी आ जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >