घाटशिला : घाटशिला के दामपाड़ा क्षेत्र स्थित गंधनिया में 3.85 लाख की लागत से निर्मित महिला क्लब की चहारदीवारी का उदघाटन रविवार को विधायक रामदास सोरेन ने फीता काट कर किया. उदघाटन समारोह में विधायक ने 90 महिला समूहों की महिलाओं के बीच तिरपाल का वितरण किया.
समारोह में विधायक ने कहा कि महिलाएं खेती कर स्वावलंबी बने. उन्हें हर संभव सहयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी होने से ही समाज का विकास होगा. महिलाएं जागरूक हों.
विधायक ने कहा कि खेती करने के लिए वे महिलाओं को आलू का बीज देंगे. जो महिला समूह की महिलाएं आलू की बेहतर खेती करेगी,उन्हें पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर और पंप सेट देंगे. इस अवसर पर उप प्रमुख जगदीश भकत, मुखिया माही हांसदा, उप मुखिया विश्वनाथ गोराई, दामपाड़ा के झामुमो प्रभारी दासमात सोरेन ने भी समारोह को संबोधित किया.
मौके पर बपई दास, लव हांसदा, नरसिंह टुडू, दिलिप मन्ना, घनश्याम महतो,शिपू शर्मा, काजल डॉन, सतीश सीट, डोमन माझी, प्रभात मुमरू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. समारोह में महिला समूहों की सैकड़ों महिलाएं भी उपस्थित थीं.
