घाटशिला के खिलाड़ी भी सचिन जैसा बनें: नंदिश

घाटशिला : सचिन तेंडुलकर के जैसा समर्पित होकर घाटशिला के खिलाड़ी भी क्रिकेट खेलें. क्रिकेट दुनिया भर में खेली जाती है, इसलिए इस खेल के प्रति युवा ध्यान दें. उक्त बातें मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में 21वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आइसीसी कारखाना के […]

घाटशिला : सचिन तेंडुलकर के जैसा समर्पित होकर घाटशिला के खिलाड़ी भी क्रिकेट खेलें. क्रिकेट दुनिया भर में खेली जाती है, इसलिए इस खेल के प्रति युवा ध्यान दें. उक्त बातें मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में 21वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आइसीसी कारखाना के महाप्रबंधक नंदिश एचएन ने कही.

श्री नंदिश ने कहा कि घाटशिला के खिलाड़ी भी क्रिकेट के प्रति ध्यान दें और समर्पित भाव से क्रिकेट खेल कर झारखंड का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होती है. पराजित होने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि हारने के कारणों को ध्यान देते हुए जीतने का प्रयास करना चाहिए.

श्री नंदिश ने स्व बासुकी सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण कर, 21वीं बासुकी सिंह मेमोरियल का झंडोत्तोलन कर, दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया.

गेंदबाजी डीजीएम (मेट) उमेश कुमार ने की. समारोह का संचालन जयंत उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन क्लब के महासचिव नवनीत लाल पटेल ने किया. इस मौके पर यूनाइटेड स्प्रीट लिमिटेड के जीएम आनंद तिवारी, डीजीएम (वर्कर्स) एचसी श्रीवास्तव, डीजीएम (इलेक्ट्रिकल) पीके कुंडलिया, एजीएम (एचआर) कमलेश सोनी, बीएसएनवी सेठ्ठी, डीएच सुथार, संजय सिंह, बीएन सिंहदेव, एमडी अली, गुरु बचन सिंह उपस्थित थे. उदघाटन मैच नोनी एलेवन मऊभंडार और घाटशिला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >