कल मुहर्रम जुलूस पुलिस होगी तैनात

घाटशिला : मऊभंडार ओपी में शांति समिति की बैठक बुधवार की सुबह ओपी प्रभारी मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम शांति पूर्वक संपन्न कराने के मसले पर चर्चा हुई. बैठक में 14 नवंबर की रात बारी मैदान में आयोजित होने वाले अलावा में पुलिस बल […]

घाटशिला : मऊभंडार ओपी में शांति समिति की बैठक बुधवार की सुबह ओपी प्रभारी मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम शांति पूर्वक संपन्न कराने के मसले पर चर्चा हुई. बैठक में 14 नवंबर की रात बारी मैदान में आयोजित होने वाले अलावा में पुलिस बल तैनात करने की अपील की गयी.

15 नवंबर को मुहर्रम का जुलूस निकालने पर विचारविमर्श किया गया. बैठक में गोपाल मुखी, मो सुभाष, फारूख सिद्दकी, काली राम शर्मा, कल्पना सोरेन, निर्मला शुक्ला, मनीता सुंडी समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >