हेलीकॉप्टर से भेजा गया घायल जवान को

– दार्जीलिंग के कलिंगपुर का निवासी है घायल जवान देवेन प्रधान गुड़ाबांदा:नक्सली हमले में घायल जैप वन के जवान देवेंद्र प्रधान को घटनास्थल से एक बाइक से गुड़ाबांदा लाया गया. थाना परिसर में माकड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. फिर यहां से उसे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. […]

दार्जीलिंग के कलिंगपुर का निवासी है घायल जवान देवेन प्रधान

गुड़ाबांदा:नक्सली हमले में घायल जैप वन के जवान देवेंद्र प्रधान को घटनास्थल से एक बाइक से गुड़ाबांदा लाया गया. थाना परिसर में माकड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

फिर यहां से उसे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया. घटना की सूचना पाकर विशेष अभियान के आइजी एमएल मीना और सीआरपीएफ के जोनल आइजी एमएस भाटिया भी पहुंचे. एसएसपी रिचर्ड लकड़ा और ग्रामीण एसपी देवेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे. इधर, प्रशांत राय के शव को घाटशिला ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >