लकड़ियों से लदा ट्रैक्टर जब्त

बहरागोड़ा : चाकुलिया वन क्षेत्र के पिताजुड़ी के पास एनएच 33 पर बहरागोड़ा के वनपाल दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अवैध लकड़ियों से लदे बिना नंबर वाले एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. ट्रैक्टर के चालक तथा व्यवसायी फरार हो गये. वनपाल ने बताया कि इस संबंध में ट्रैक्टर के चालक संजय महतो, लकड़ी व्यवसायी […]

बहरागोड़ा : चाकुलिया वन क्षेत्र के पिताजुड़ी के पास एनएच 33 पर बहरागोड़ा के वनपाल दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अवैध लकड़ियों से लदे बिना नंबर वाले एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. ट्रैक्टर के चालक तथा व्यवसायी फरार हो गये.

वनपाल ने बताया कि इस संबंध में ट्रैक्टर के चालक संजय महतो, लकड़ी व्यवसायी मो अलीम, सेनापति पाल, विभीषण पाल और सुभाष पाल के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 41,42 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर अकाशिया, चारला, पोटाश, गम्हार आदि की मिश्रित लकड़ियां लदी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >