पुलिया के प्राक्कलन का आदेश

विधायक ने कहा, गांवों की सड़कों पर प्रतिनिधियों का ध्यान नहीं घाटशिला : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को बांकी से लौटने के दौरान काशिदा पंचायत पहुंचे. यहां के खरस्वती गांव के पास विगत दिनों भारी वर्षा से पुलिया के पास मिट्टी के कटाव से आवागमन ठप हो गया है. विधायक ने कहा […]

विधायक ने कहा, गांवों की सड़कों पर प्रतिनिधियों का ध्यान नहीं

घाटशिला : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को बांकी से लौटने के दौरान काशिदा पंचायत पहुंचे. यहां के खरस्वती गांव के पास विगत दिनों भारी वर्षा से पुलिया के पास मिट्टी के कटाव से आवागमन ठप हो गया है.

विधायक ने कहा कि पंचायत की मुखिया जजर्र एनएच 33 की मरम्मत के लिए धान रोपणी करती हैं, गांवों की सड़कों पर प्रति उनका ध्यान नहीं है. मनेरगा में करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. मुखिया निधि में भी राशि है.

पुलिया के किनारे मिट्टी के कटाव से आवागमन ठप है. पुलिया के दोनों किनारे मिट्टी भरने के प्रति कोई ध्यान नहीं है. उन्होंने पुलिया के पास वाहन फंस जाने के बाद डीडीसी बीडीओ को मामले की जानकारी दी. गुरुवार को पुलिया का प्राक्कलन बनाने का आदेश दिया.

दिवाली बाद बनेगी सड़क

बनबेड़ा गांव में समारोह में रामदास सोरेन ने कहा कि काशिदा एनएच 33 से चुकरीपाड़ा तक प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का काम दिवाली के बाद शुरू होगा. एपी बरियार कंस्ट्रक्शन ने उक्त सड़क का ठेका लिया है. दो साल पूर्व ही सड़क बननी चाहिए थी, वन विभाग रैयती भूमि के विवाद के कारण सड़क नहीं बन पायी.

काजली डैम का प्राक्कलन बना था. ग्रामीणों के विरोध के कारण काम नहीं हुआ. इस डैम का प्राक्कलन दोबारा तैयार होगा. डैम के निर्माण से किसानों के खेत तक पाइप लाइन से पानी पहुंचता है. इससे पांच गांवों के किसान लाभान्वित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >