हाथी ने वाहन को क्षति पहुंचायी

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के हुलूंग गांव निवासी नकुल चंद्र दास पुनगोड़ा गांव में अपनी लाल रंग की टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच 05एएन/0441 को खड़ी कर चले गये थे. रात में पुनगोड़ा के रास्ते हाथी गुजर रहा था. वाहन का रंग लाल होने के कारण हाथी ने वाहन के बॉडी को दांत से फाड़ […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के हुलूंग गांव निवासी नकुल चंद्र दास पुनगोड़ा गांव में अपनी लाल रंग की टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच 05एएन/0441 को खड़ी कर चले गये थे. रात में पुनगोड़ा के रास्ते हाथी गुजर रहा था. वाहन का रंग लाल होने के कारण हाथी ने वाहन के बॉडी को दांत से फाड़ डाला और वाहन को पलट दिया.

इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वे वाहन लेकर रेंज कार्यालय पहुंचे और इसकी जानकारी वनपाल राज किशोर झा को दी. उन्होंने कहा कि वाहन की क्षतिपूर्ति राशि के लिए जिला से मांग करेंगे. आदेश मिलते ही उन्हें राशि वहन की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >