रिपोर्ट केंद्र व राज्य सरकार को देंगे

बनकाटी मवि में केंद्रीय टीम ने की मिड–डे मील की जांच, बालिका स्कूल का किया दौरा घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बनकाटी मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड डे मील की जांच करने के लिए केंद्रीय टीम पहुंची. केंद्रीय टीम में यूनीसेफ के पदाधिकारी भी शामिल थे. टीम ने स्कूल में शिक्षा तथा मध्याह्न् भोजन […]

बनकाटी मवि में केंद्रीय टीम ने की मिडडे मील की जांच, बालिका स्कूल का किया दौरा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बनकाटी मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड डे मील की जांच करने के लिए केंद्रीय टीम पहुंची. केंद्रीय टीम में यूनीसेफ के पदाधिकारी भी शामिल थे.

टीम ने स्कूल में शिक्षा तथा मध्याह्न् भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि इस स्कूल में कक्षा एक से आठवें वर्ग की पढ़ाई होती है. एक से आठवीं कक्षा तक के विधार्थियों को मध्याह्न् भोजन और शिक्षा के क्षेत्र में खर्च की गयी राशि की जानकारी ली गयी है.

टीम के सदस्य चार ग्रुप में बंटे थे. एक टीम आय व्यय का ब्योरा लेने में व्यस्त थी, तो दूसरी टीम छात्रछात्राओं के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ले रही थी. एक टीम छात्रछात्राओं के जेनरल नॉलेज की जानकारी ले रही थी. टीम में शामिल डॉ एल लक्ष्मी नैयर ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है. निरीक्षण का काम पूरा होने के बाद रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को सौंपी जायेगी.

टीम ने उत्क्रमित हाई स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्रछात्राओं से भी जानकारी प्राप्त की. टीम में मिस्टर नैयर, केके शर्मा, विनय पटनायक, जी रामेश्वरी, जी निरजा के अलावा बीइइओ मुरारी शाही शामिल थे. टीम ने दीघा, बड़ाजुड़ी, कालापाथर और टुमानडुंगरी मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >