सालबनी बीएड कॉलेज पहुंची ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विवि की टीम
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सालबनी में स्थित यामिनी कांत बीएड कॉलेज में ऑक्सफोडं और कैंब्रिज विवि से एक टीम पहुंची. टीम में शामिल सदस्यों ने बीएड कॉलेज का निरीक्षण किया और कक्षा में जाकर छात्र–छात्राओं की क्लास भी ली.
टीम ने विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ–साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी है. ईमानदारी, पारदर्शिता, उदारवादी और नैतिकता अगर जीवन में ना हो, तो डिग्री का कोई मोल नहीं है.
नैतिक मूल्यों का जीवन से गहरा संबंध है. यह नहीं होगा, तो आप जितना भी आगे बढ़ जाये कोई बदलाव नहीं आने वाला. डिग्री, प्रमाण पत्र एवं किताबी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर जोर देने की वकालत की गयी. टीम में ऑक्सफोर्ड विवि, लंदन के टॉम न्यूटन लियूस, कैंब्रिज विवि की श्वेता बहरी, लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स की पूजा सिंह और पूर्वा जोशी शामिल थे.
इस मौके पर सालबनी बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ आशा मिश्र, कॉलेज के सचिव यामिनी कांत महतो, प्राध्यापक पूनम कुमारी, रितु राज तिग्गा समेत बीएड के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.
