एक किसान मुआवजा से वंचित, किया रास्ता जाम

गालूडीह : गालूडीह के उलदा में किये जा रहे स्लैग डंपिंग स्थल तक जाने वाली सड़क के किनारे उलदा के एक किसान हंस देव सिंह की जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है. स्लैग युक्त जहरीले पानी से फसल मर गयी है, परंतु उन्हें मुआवजा नहीं मिला है. इससे भड़क कर हंस देव […]

गालूडीह : गालूडीह के उलदा में किये जा रहे स्लैग डंपिंग स्थल तक जाने वाली सड़क के किनारे उलदा के एक किसान हंस देव सिंह की जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है. स्लैग युक्त जहरीले पानी से फसल मर गयी है, परंतु उन्हें मुआवजा नहीं मिला है.

इससे भड़क कर हंस देव सिंह ने बुधवार सुबह में अकेले ही डंपिंग स्थल तक जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया. स्लैग लदे डंपरों को रोक दिया. लगभग तीन घंटे तक यहां जाम रहा. डंपिंग स्थल तक डंपर जा पा रहा था और ही निकल पा रहा था. किसान हंसदेव सिंह ने बताया कि उसकी चार एकड़ जमीन है.

इसमें अधिकांश जमीन में लगी धान की फसल स्लैग युक्त जहरीले पाने से बर्बाद हो चुकी है. उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे जहरीला पानी खेत में जमा है. कंपनी से पानी निकासी के लिए यहां पुलिया निर्माण की मांग की गयी थी, परंतु कोई पहल नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि सभी किसानों को मुआवजा मिला, परंतु हमें नहीं, इसलिए बुधवार को जाम कर दिया. बाद में स्लैग डंपिंग कंपनी के कर्मचारी अरुण कर्ण ने स्थानीय कई नेताओं के माध्यम से किसानों से बात की और भरोसा दिलाया कि गुरुवार को वे उलदा आयेंगे और जांच कर उचित मुआवजा कंपनी से दिलायेंगे. इसके बाद जाम हटा और डंपिंग स्थल पर वाहनों का प्रवेश शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >