मलेरिया से बच्ची की मौत

नारदा पंचायत में दो दर्जन से अधिक पीड़ित पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र की नारदा पंचायत में मलेरिया फैल गया है. पंचायत अंतर्गत सिंदुरपुर गांव के एक तीन वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गयी. पूरे पंचायत में दो दर्जन से अधिक लोग मलेरिया से पीड़ित हैं, जिनमें पंचायत के उपमुखिया […]

नारदा पंचायत में दो दर्जन से अधिक पीड़ित

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र की नारदा पंचायत में मलेरिया फैल गया है. पंचायत अंतर्गत सिंदुरपुर गांव के एक तीन वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गयी. पूरे पंचायत में दो दर्जन से अधिक लोग मलेरिया से पीड़ित हैं, जिनमें पंचायत के उपमुखिया उदय सरदार और मुखिया के पुत्र भी शामिल हैं.

इससे पहले जून में भी नारदा पंचायत में मलेरिया फैला था, जिसकी चपेट में कई लोग गये थे. रविवार को सिंदुरपुर गांव निवासी शिवनाथ सरदार की तीन साल की पुत्री शुरूधनी सरदार की मृत्यु हो गयी, जबकि कुंदरूकोचा, सिंदुरपुर, नारदा आदि गांव में दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं.

सूचना मिलने पर सीएचसी पोटका की टीम ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है, लेकिन मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है. जिला परिषद सदस्य संजीव सरदार ने जिला मलेरिया पदाधिकारी को जानकारी देकर कैंप लगाने की मांग की है.

ये हैं मलेरिया से पीड़ित

उपमुखिया उदय सरदार, मुखिया मिरू सरदार के पुत्र विश्वजीत सरदार (3), ससुर धनपति सरदार (65), चारूवाला सरदार (65), श्यामु सरदार (10), साधनी सरदार (14), सिमती सरदार (25), मनीता सरदार (1), मगरा (12), निरोती (8), आकाश (5), सुकंती (1), मदन सरदार (45), मानको सरदार (35), सुनील कर्मकार (35), निरासी (18), मोतीलाल (52), भुवनेश्वर (22), सिदेश्वर सरदार (10), प्रमथ (15), भीम (20), पवन (छह माह), शत्रुघन (3), सरबनती (छह माह), पुरुषोत्तम (छह माह) आदि.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >