शाखा नहर के लिए सव्रे का काम शुरू

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र में सुवर्ण रेखा परियोजना द्वारा मुख्य कैनाल तथा शाखा नहर का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन छोटे–छोटे शाखा नहरों के लिए निर्माण के लिए सव्रे का काम शुरू हुआ है. प्रखंड की बड़ाजुड़ी काली मंदिर के पास सुवर्ण रेखा परियोजना की किसी एजेंसी द्वारा सव्रे […]

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र में सुवर्ण रेखा परियोजना द्वारा मुख्य कैनाल तथा शाखा नहर का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन छोटेछोटे शाखा नहरों के लिए निर्माण के लिए सव्रे का काम शुरू हुआ है. प्रखंड की बड़ाजुड़ी काली मंदिर के पास सुवर्ण रेखा परियोजना की किसी एजेंसी द्वारा सव्रे का काम कराया जा रहा है. सव्रे करने वाले लोगों ने अपना नाम नहीं बताया.

कर्मियों ने कहा कि चांडिल से बंगाल जाने वाली बांयी नहर से कई जगहों पर शाखा नहर निकाले गये हैं. शाखा नहर से किसानों के खेतों तक कैसे पानी पहुंचेगा. इसके लिए सव्रे काम हो रहा है. ताकि शाखा नहर से छोटेछोटे शाखा निकाले जा सके. इसकी सव्रे रिपोर्ट विभाग को भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >