East Singhbhum News : पोटका में चार लैंपस और धूमकुड़िया भवन बनेंगे

पोटका में चार लैंपस और धूमकुड़िया भवन बनेंगे

पोटका. पोटका प्रखंड क्षेत्र में झारखंड सरकार के सहकारिता विभाग की ओर से चार लैम्पस भवन तथा कल्याण विभाग से एक धूमकुड़िया भवन का निर्माण होगा. इसका शिलान्यास शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार ने किया. शिलान्यास किये गये योजनाओं मे कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सहकारी विकास परिषद से रसूनचोपा, हेंसड़ा, जामदा एवं गंगाडीह में लैंम्पस भवन तथा चाकड़ी में कल्याण विभाग से धूमकुड़िया भवन निर्माण शामिल है. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि लैंपस भवन का निर्माण किसानों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन निर्माण से संस्कृति की रक्षा में मददगार बनेगा. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो एवं हीरामणि मुर्मु, मुखिया कार्तिक मुर्मू, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व मुखिया सुबोध सरदार एवं सारो सरदार, हल्दीपोखर तरफ पारगाना सुशील हांसदा, ग्राम प्रधान शशधर हांसदा, हितेश भकत, चक्रधर महतो, सुधीर सोरेन, भूवनेश्वर सरदार, देव पालित, बिरेन पात्र आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >