महिला नेत्री का निधन, पहुंचे बलमुचु

मुसाबनी : मुसाबनी के कांग्रेस महिला नेत्री मेंदो रानी का 12 मार्च को ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था. सूचना पाकर शुक्रवार शाम में राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु मुसाबनी पहुंचे और मेंदो रानी के परिवार वालों से मिले एवं शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया. […]

मुसाबनी : मुसाबनी के कांग्रेस महिला नेत्री मेंदो रानी का 12 मार्च को ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था. सूचना पाकर शुक्रवार शाम में राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु मुसाबनी पहुंचे और मेंदो रानी के परिवार वालों से मिले एवं शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया.
वापसी के क्रम में श्री बलमुचु मुसाबनी नंबर एक स्थित कांग्रेस के दिवंगत नेता मदन पासवान के घर भी गये और परिवार वालों से मिले. उनके साथ आरकी मेरी दास, वर्षा दास, मुन्ना मुखी, बिट्ट पासवान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >