वज्रपात से इंजीनियर की मौत

मनोहरपुर : मनोहरपुर के अंकुवा गांव में शनिवार दोपहर तेज बारिश के दौरान वज्रपात से एक प्राइवेट कंपनी के कनीय अभियंता सुरोजित साव (30) की मौत हो गई. वह बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला था. सुरोजित के दोस्त राकेश मिश्रा ने बताया, हम दोनों बाइक पर सवार होकर सेलाई से मनोहरपुर आ रहे थे. […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर के अंकुवा गांव में शनिवार दोपहर तेज बारिश के दौरान वज्रपात से एक प्राइवेट कंपनी के कनीय अभियंता सुरोजित साव (30) की मौत हो गई.

वह बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला था. सुरोजित के दोस्त राकेश मिश्रा ने बताया, हम दोनों बाइक पर सवार होकर सेलाई से मनोहरपुर आ रहे थे. इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गयी. बिजली कड़कने लगी. इससे बचने के लिए अंकुवा गांव के करीब सुरोजित ने अपनी बाइक रोक दी. वह एक झोपड़ीनुमा घर की ओर बढ़ने लगा. इसी क्रम में वज्रपात हो गया. इसकी चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. राकेश को भी हल्का झटका लगा.
स्थानीय लोगों की मदद से उसे मनोहरपुर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक डॉ कन्हैया लाल उरांव ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुरोजित मनोहरपुर के दोदारी में पेयजलापूर्ति योजना के संवेदक एमएस आनंद सिंह की कंपनी में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत था. मनोहरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >