आरोपी शंभू ने पुटी के साथ घर पर पी थी शराब

चाकुलिया के पुटी मुर्मू हत्याकांड. आरोपी की दूसरी पत्नी व बेटी से पूछताछ मुख्य आरोपी शंभू मुर्मू पर और कसा शक का दायरा घटना में कुछ और लोगों की संलिप्तता हो सकती है चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के लोधाशोली में पुटी मुर्मू की हुई हत्या के मामले को लेकर गुरुवार को हरिमंडप में कखड़बंदा […]

चाकुलिया के पुटी मुर्मू हत्याकांड. आरोपी की दूसरी पत्नी व बेटी से पूछताछ

मुख्य आरोपी शंभू मुर्मू पर और कसा शक का दायरा
घटना में कुछ और लोगों की संलिप्तता हो सकती है
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के लोधाशोली में पुटी मुर्मू की हुई हत्या के मामले को लेकर गुरुवार को हरिमंडप में कखड़बंदा के ग्राम प्रधान रामेश्वरी मांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हत्या की सच्चाई जानने के लिए मंथन किया गया. आरोपी शंभू टुडू की दूसरी पत्नी मालती टुडू और बेटी राधी मुर्मू को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गयी.
पुलिस के समक्ष शंभू के दिये बयान के बाद ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में शंभू के अलावा और भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं. इसकी गहन जांच कर उन्हें भी जेल भेजा जाना चाहिए. शंभू के परिजनों से इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की गयी, लेकिन परिजनों ने किसी की संलिप्तता के बारे में कुछ नहीं बताया.
पूछताछ के क्रम में पत्नी मालती ने बताया कि 28 मई की शाम पांच बजे पुटी की मौत हो चुकी थी. शंभू ने पुटी के साथ घर पर ही शराब पी थी. मौत से पहले पुटी ने उल्टी की थी. मालती ने बताया कि रात के लगभग 11 बजे शंभू बोरा लेकर घर से निकला था.
बैठक मेंयह निर्णय लिया गया कि पुलिस से इस मामले में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. मौके पर मुखिया रिदानाथ मुर्मू,उप मुखिया जमुना गोप, वार्ड पार्षद राजाराम गोप, पूर्व उप मुखिया अजित गोप, मनोज गोप, वृहस्पति गोप, पिंटू गोप, सुधीर पातर, विराम गोप, लालमोहन मांडी,ईश्वर गोप, दयाल गोप, गोविंद गोप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >