ओड़िशा सीमा पर एडीसी ने चेकनाका स्थल का निरीक्षण किया

जैंतगढ़ : एडीसी इंदु कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में जगन्नाथपुर के एसडीओ स्मृता कुमारी एवं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने झारखंड ओड़िशा सीमा पर चुनाव को लेकर चेकनाका निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया. एडीसी ने मुख्य सड़क चेकनाका के समीप गड्ढों को समतलीकरण कराकर जल्द निर्माण करने का आदेश दिया. एडीसी ने कहा […]

जैंतगढ़ : एडीसी इंदु कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में जगन्नाथपुर के एसडीओ स्मृता कुमारी एवं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने झारखंड ओड़िशा सीमा पर चुनाव को लेकर चेकनाका निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया. एडीसी ने मुख्य सड़क चेकनाका के समीप गड्ढों को समतलीकरण कराकर जल्द निर्माण करने का आदेश दिया. एडीसी ने कहा कि बॉर्डर होने के कारण यहां चेकनाका होना आवश्यक है. मौके पर एसडीओ स्मृता कुमारी, एएसआइ उमेश कुमार सिंह, तारकनाथ सिंह, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >