अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो गंभीर

चक्रधरपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. अनुमंडल अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. दोनों घायलों को सिर पर गंभीर चोटें आयी है. इसमें मो यासीन की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. पहली घटना स्टेशन […]

चक्रधरपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. अनुमंडल अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. दोनों घायलों को सिर पर गंभीर चोटें आयी है. इसमें मो यासीन की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. पहली घटना स्टेशन के पास की है.

शहर के बंगलाटांड निवासी मो यासीन (65) सुबह टहलने स्टेशन की अोर गये थे. इसी दौरान रनिंग रूम के समीप एक टोटो चालक ने मो यासीन को ठोकर मार दिया, जिससे वे सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दूसरी घटना में खूंटपानी के शारदा गांव निवासी अमित जारिका को एक वाहन धक्का मारते हुए फरार हो गया. अमित को 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

रायकेरा में बोल्डर लदा हाइवा धंसा
आनंदपुर : नोवामुंडी से बोल्डर लेकर आनंदपुर की अोर जा रहा हाइवा (जेएच05बीजी/ 8060) रायकेरा में सड़क किनारे गिली मिट्टी में धंस गया. बताया जाता है कि ट्रक नोवामुंडी निवासी अख्तर खान का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >