79 स्कूलों को बिजलीकरण के लिए मिला पैसा

गालूडीह : गालूडीह स्थित बीआरसी में शनिवार को बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान ने प्रखंड के 79 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की. इसमें बिजलीकरण और बेंच-डेस्क की स्थिति की जानकारी ली. बीइइओ ने बताया कि 79 स्कूलों को बिजलीकरण का पैसा आवंटित किया गया था. इसमें दो-तीन कमरों वाले स्कूल में बिजलीकरण […]

गालूडीह : गालूडीह स्थित बीआरसी में शनिवार को बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान ने प्रखंड के 79 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की. इसमें बिजलीकरण और बेंच-डेस्क की स्थिति की जानकारी ली. बीइइओ ने बताया कि 79 स्कूलों को बिजलीकरण का पैसा आवंटित किया गया था. इसमें दो-तीन कमरों वाले स्कूल में बिजलीकरण हुआ है.

इससे अधिक कमरों वाले स्कूलों में काम अधूरा है. उक्त स्कूलों में बिजलीकरण का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया. बीइइओ ने प्रखंड के 13 संकुलों के सीआरपी के साथ भी अलग से बैठक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने व एकेडमी पर ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में सभी संकुल के सीआरपी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >