East Singhbhum News : लखाइडीह छात्रावास की 10 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग से हुईं बीमार, एक गंभीर

डुमरिया : लखाइडीह उमवि की छात्राएं अस्थायी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहीं

गांव में पहुंची सीएचसी की टीम को पता चला, तो जांच कर दवा दी गयी

एक छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया, अभी स्थिति बेहतर

प्रतिनिधि, डुमरिया

डुमरिया की खैरबनी पंचायत स्थित लखाइडीह उमवि की छात्राएं अस्थायी छात्रावास में रह रही हैं. बुधवार को 10 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गयीं. सीएचसी की टीम ने 9 वर्षीय छात्रा शुरुवाली मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए डुमरिया सीएचसी भेजा. उसका इलाज चल रहा है. सीएचसी के चिकित्सक डॉ सुमित साहा ने बताया कि रूटीन जांच के लिए मेडिकल टीम लखाइडीह गयी थी. वहां पता चला कि शुरुवाली मुर्मू सहित 10 छात्राएं मंगलवार की रात से उल्टी व दस्त से परेशान हैं. इसकी सूचना सीएचसी को नहीं दी गयी थी. शुरुवाली मुर्मू की हालत खराब होने पर उसे डुमरिया सीएचसी की वाहन से सीएचसी लाया गया. अन्य छात्राओं को दवा दी गयी है. शुरुवाली अभी ठीक है. शुरुवाली मुर्मू धालभूमगढ़ की रहने वाली है. सभी छात्राएं सरकारी अधिकृत छात्रावास में नहीं रहती हैं. सभी छात्राओं को ग्रामीणों के सहयोग व निर्णय से लखाइडीह में रखा गया है, ताकि वे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें. लेकिन छात्राओं के लिए त्वरित इलाज व सुरक्षा की व्यवस्था भी जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >