Dam Alert: मैथन-पंचेत में तेजी से बढ़ा जलस्तर, 10 गेट खोले गए; नदी किनारे रहने वालों को चेतावनी

धनबाद में मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. स्थिति को देखते हुए डीवीसी ने दोनों डैम से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी है. पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

धनबाद: पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है. जलस्तर बढ़ने के साथ बराकर और दामोदर नदी भी उफान पर हैं. स्थिति को देखते हुए डीवीसी ने मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी है. वहीं, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे से ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सूचना दी गयी है.

गुरुवार को मैथन डैम का जलस्तर 488.29 फीट दर्ज किया गया, जबकि पंचेत डैम का जलस्तर 416.08 फीट रहा. मैथन डैम से करीब 78,234 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं पंचेत डैम से 1,16,402 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है.

मैथन के 6 गेट और पंचेत के 4 रेडियल गेट खुले

लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मैथन डैम के छह गेट और चार गैलरी खोली गयी हैं. वहीं पंचेत डैम के चार रेडियल गेट और एक गैलरी से पानी छोड़ा जा रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बराकर और दामोदर नदी के जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है.

डीवीआरसीसी के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और वहां के अधिकारियों को भी दी गयी है. लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने और जरूरत पड़ने पर ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की गयी है.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: Ranchi आने वाली ट्रेन के टाइम में बदलाव, सफर से पहले जरूर जान लें नया समय

डैम के डेंजर जोन से अभी नीचे है जलस्तर

मैथन डैम का डेंजर लेवल 495 फीट है, जबकि गुरुवार को यहां जलस्तर 488.29 फीट रहा. वहीं पंचेत डैम का डेंजर लेवल 425 फीट है और यहां जलस्तर 416.08 फीट दर्ज किया गया.

हालांकि दोनों डैम का जलस्तर फिलहाल निर्धारित डेंजर लेवल से नीचे है, लेकिन लगातार बारिश और जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

पश्चिम बंगाल के इन इलाकों पर नजर

मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के निचले और नदी तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना समेत नदी के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

डीवीसी की ओर से इन इलाकों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है. डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी तटीय और निचले इलाकों में जलभराव अथवा बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. इसे देखते हुए संबंधित स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Ranchi में 5 Coaching Centres सील, कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं पढ़ रहा? जानें क्यों हुई कार्रवाई और क्या हैं नियम

केंद्रीय जल आयोग की भी नजर

मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर पर केंद्रीय जल आयोग लगातार नजर बनाए हुए है. लगातार बारिश के कारण जलस्तर में होने वाले बदलाव की निगरानी की जा रही है. डीवीसी भी डैम में पानी की आवक और निकासी पर नजर रख रहा है.

प्रशासन और डीवीसी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी के किनारे या जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाएं. जलस्तर बढ़ने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: रांची में सेना भर्ती रैली शुरू, जानें किस जिले के अभ्यर्थी कब दौड़ेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >