Dumka News: आसनबनी में बालू लदे हाइवा को रोका,सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी

रानीश्वर में युवाओं ने रोकी बालू लदा हाइवा. सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल. जानें पूरा मामला.

रानीश्वर.

रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर आसनबनी के समीप देर रात युवाओं ने बालू लदे एक हाइवा को रोका. युवाओं ने इसकी सूचना रानीश्वर थाना पुलिस और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दी. हालांकि सूचना देने के बावजूद देर रात तक किसी भी स्तर से पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे.

आसनबनी के पास रोका गया बालू लदा हाइवा

भाजपा आसनबनी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि रात में रघुनाथपुर-बरमसिया सड़क से बालू लदा एक हाइवा गुजर रहा था. इसी दौरान आसनबनी के समीप युवाओं ने हाइवा को रोक लिया. इसके बाद मामले की सूचना रानीश्वर थाना समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दी गई.

वैध है या अवैध, जांच के बाद ही होगा स्पष्ट

अजय कुमार सिंह ने कहा कि हाइवा पर लदा बालू वैध है या अवैध, यह जांच का विषय है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बालू कहां से लोड किया गया था और इसे कहां तक ले जाया जा रहा था. साथ ही हाइवा के पास बालू परिवहन का वैध चालान है या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है.

उन्होंने बताया कि 10 जून से 15 अक्तूबर तक एनजीटी की रोक का प्रावधान है. ऐसे में इस अवधि में बालू के परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि संबंधित हाइवा पर लदे बालू की वैधता और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

युवाओं के अनुसार पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद मौके पर किसी पदाधिकारी के नहीं पहुंचने की बात सामने आयी है.. अब पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हाइवा पर लदा बालू नियमानुसार परिवहन किया जा रहा था या नहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >