बाइक-टोटो टक्कर में युवक गंभीर, रेफर

अस्पताल की व्यवस्था पर लोगों ने जतायी नाराजगी

बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र के ऊपर बाजार मिडिल स्कूल के समीप सोमवार को बाइक और टोटो की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल को टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल युवक जामा थाना क्षेत्र के बिराजपुर ताराटीकर गांव का निवासी बताया जाता है. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. लोगों का कहना है कि अस्पताल में समुचित इलाज नहीं होता और केवल खानापूर्ति कर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >