कुएं में मिला 32 वर्षीय युवक का शव, सिर और आंख के पास चोट के निशान से मामला संदिग्ध

सरैयाहाट में कुएं से 32 वर्षीय युवक का शव मिला. सिर और आंख पर चोट के निशान से मामला संदिग्ध. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज.

सरैयाहाट : सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सपाहा गांव स्थित खिजरी बहियार में गुरुवार को एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान अमघट्टा गांव के 32 वर्षीय उमेश यादव के रूप में की गई है. ग्रामीणों की सूचना पर सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज कुमार, एसआई अनिल टुडू सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कुएं से बाहर निकाला.

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कुएं में शव मिलने से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि उमेश यादव मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर थे और गांव में ही रहते थे. देर शाम कुछ ग्रामीणों ने बहियार स्थित कुएं में शव देखा. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

सिर और आंख के पास चोट के निशान

पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालने के दौरान मृतक के सिर और आंख के पास चोट के निशान पाए गए. इस कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा था. हालांकि, उसकी किसी से दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी हादसे या अन्य कारणों से हुई हो सकती है. हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कुएं तक कैसे पहुंचा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >