धार्मिक अनुष्ठान व हवन से माहौल हुआ भक्तिमय

दुमका : यज्ञ समिति और जारमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने श्रद्धालुओं का जताया आभार

प्रतिनिधि, नोनीहाट ; नोनीहाट में नौ दिवसीय श्री 1008 रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ का समापन शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हवन अनुष्ठान के साथ हुआ. इस दौरान भक्ति का माहौल बना रहा. वहीं, समापन के अवसर पर आचार्य आदर्श अवस्थी ने यजमान मिथलेश कुमार व उनकी पत्नी मीनू कुमारी से वैदिक विधि-विधान के साथ हवन कराया. इससे पूर्व प्रतिदिन की तरह श्रीराम दरबार का पूजन किया गया. यज्ञ व्यास मधुरेश महाराज ने सस्वर रामायण पाठ कराया. इसके बाद ब्राह्मणों ने हवन में आहुति दी. हवन के दौरान गूंजते मंत्रोच्चार और अग्नि की लपटों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा. विशेषकर महिलाओं ने हवन में भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. अनुष्ठान के अंत में आचार्य आदर्श अवस्थी ने मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं को विदाई देकर यज्ञ समापन की घोषणा की. वहीं, यज्ञ समिति और जारमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से यह परंपरा निरंतर चल रही है. साथ ही कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों व मीडिया कर्मियों का आभार जताया. मौके पर यज्ञ पूजा समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >