विज्ञापनदाता : स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

दो फरवरी को दुमका में आयोजित होनेवाले झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गुरुवार को बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया.

काठीकुंड में बैठक सह वनभोज आयोजित कर बनायी गयी रणनीति प्रतिनिधि, काठीकुंड दो फरवरी को दुमका में आयोजित होनेवाले झारखंड दिवस की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गुरुवार को बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने किया. इसमें दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा तथा शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन उपस्थित थे. सांसद ने कार्यकर्ताओं के अनुशासन और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष 2 फरवरी को एसपी कॉलेज दुमका से गांधी मैदान तक निकलने वाले जुलूस में काठीकुंड के कार्यकर्ता पूरे जिले के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं. इस वर्ष भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की. एसआइआर और मतदाता पुनरीक्षण में नियुक्त बीएलए को सजग रहने का निर्देश दिया. जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज भी पार्टी और समाज को प्रेरणा देते हैं. विधायक आलोक सोरेन ने कहा कि झारखंड दिवस के आयोजन के माध्यम से पार्टी की जमीनी पकड़ और संगठन की ताकत का परिचय मिलता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में दुमका पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब झारखंड दिवस के कार्यक्रम में दिशोम गुरु शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं रहेंगे, लेकिन उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे. इस दौरान नवनियुक्त महिला मोर्चा का स्वागत किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार, मुखिया अल्बिना मुर्मू, एस्थर मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, प्रखंड सचिव सिमोन टुडू, सह सचिव टिंकू भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीर सोरेन, गौरीशंकर भगत, रहमत अली, जीवनेश सोरेन, सुरेश भगत, हेमंत भगत, संदीप सोरेन, दूरबीन किस्कू, रॉबिन लाहा, खुर्शीद अंसारी, सिंटू, साइमन, रज्जाक, इकरामुल, मिंटू, संदीप भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >