महिलाओं ने रोका हाइवा का परिचालन, किया प्रदर्शन

कोयला ढुलाई में लगे वाहनों से उड़नेवाली धूल से दुर्गापुर गांव में लोग दिखे परेशान

गोपीकांदर. दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग कोयला ढुलाई में लगे हाइवा वाहनों से उड़ने वाली धूल से लोग अब बहुत अधिक परेशान हो गए हैं. धूल इतनी की घर के अंदर खाने के सामानों और दीवारों में परत बैठ जाती है. मंगलवार को दुर्गापुर गांव में महिलाओं ने कोयला धूल से परेशान होकर सड़क जाम कर दिया. महिलाओं का आरोप है कि धूल से हमलोग परेशान हो गये हैं. घर दीवार के अलावा बेडरूम, खाने के समान सहित बर्तनों में भारी मात्रा में कोयले की धूल बैठ जा रही है. कोयला ढुलाई हो, लेकिन ऐसी व्यवस्था हो कि उन्हें धूल न खानी पड़े. बीमार न होना पड़े. सड़क जाम कर रही महिलाओं ने करीब एक घंटे तक हाइवा वाहनों को जाम रखा, इसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने महिलाओं से आवेदन बीजीआर कंपनी को देने की बात कहकर जाम हटवा दिया. इस दौरान शांति हांसदा, शीला सोरेन, सुशीला हांसदा, चंपा देवी, पूजा हेंब्रम, सलामी हेंब्रम, सुमिता मुर्मू, चुड़की हांसदा, सोनोती हांसदा, टेरेसा मरांडी, सिल्का मुर्मू, पार्वती देवी, रोजमेरी टुडू, मेरी हेंब्रम समेत अन्य महिलाएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >