मानसिक तनाव में पांच बच्चों की मां ने जहर खाकर की खुदकुशी

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातूपाड़ा गांव की घटना, पति के बयान पर यूडी केस दर्ज

दुमका नगर. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातूपाड़ा गांव में मानसिक तनाव में आकर पांच बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका फूलमुनी रानी (35) छातूपाड़ा गांव की रहनेवाली थी, उसके पति मंगल देहरी ने बताया वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी. शनिवार को मंगल लकड़ी बेचने के लिए सरसडंगाल गया था. घटना के वक्त पांच बच्चे और बूढ़ी मां के साथ फूलमुनी घर में थी, उस वक्त फूलमुनी ने जहर खा लिया. हालत बिगड़ जाने पर घरवालों को इसका पता चल पाया. स्थानीय लोगों की सहायता से फूलमुनी को पीजेएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. फोटो पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका के परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >