दुमका : काठीकुंड थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव में एक महिला पर अपने पति पर हसिया से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है. घायल पति बाबुजी मुर्मू ने आरोपी पत्नी मीनुती मरांडी के खिलाफ काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया है. आरोपी पत्नी फिलहाल फरार बतायी जा रही है.
सिर और हाथ पर किया वार
जानकारी के अनुसार, 14 और 15 अगस्त की रात बाबुजी मुर्मू घर में सो रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी मीनुती मरांडी ने हसिया से उनके सिर और हाथ पर दो बार वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजनों ने घायल बाबुजी मुर्मू को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. उनका इलाज अभी भी चल रहा है.
पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी पत्नी मीनुती मरांडी मसलिया थाना क्षेत्र के धोबना गांव की रहने वाली बतायी गयी है. पति ने उसके खिलाफ काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया है. काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
