ग्राम प्रधानों ने की लगान वसूली व अन्य मुद्दों पर चर्चा

प्रखंड परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भीम सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन की मजबूती, ग्राम प्रधानों का बकाया मानदेय की भुगतान, 14 अगस्त को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की धरना प्रदर्शन, लगान वसूली समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.

शिकारीपाड़ा. प्रखंड परिसर में ग्राम प्रधानों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भीम सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन की मजबूती, ग्राम प्रधानों का बकाया मानदेय की भुगतान, 14 अगस्त को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की धरना प्रदर्शन, लगान वसूली समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान बताया गया कि मार्च से ग्राम प्रधानों की मानदेय भुगतान लंबित है. अविलंब भुगतान करने की मांग करने का निर्णय लिया गया. इस क्रम में प्रखंड सचिव अशोक कुमार मुर्मू ने बताया कि पेसा कानून को लेकर 14 अगस्त को दुमका में ग्राम प्रधान मांझी संगठन का धरना आयोजित होगा. उन्होंने ग्राम प्रधानों को अपने सहयोगियों के साथ धरना में भाग लेने की अपील की. सीओ कपिलदेव ठाकुर ने ग्राम प्रधानों को एनजीटी के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने ग्राम प्रधानों से उनके क्षेत्र में बालू उठाव पर नजर रखने व बालू उठाव होने की स्थिति में अंचल कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया. लगान वसूली के मासिक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर भीम हांसदा, सुखदेव राय, धोना हांसदा, कोर्नेल टुडू, मिहिर कुमार मंडल, अर्जुन राय, सुंदरी देहरीन, रासमुनी हांसदा, तुलसी मिर्धाइन, धीरेन किस्कू, कृष्ण मंडल, वकील बास्की, मीरू हांसदा, मानेश्वर हेंब्रम आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >