बासुकिनाथ में युवक का फंदे से लटका मिला शव

सरैयाहाट, चंदुबथान मंजराकोल गांव निवासी सुभाष ठाकुर का वह पुत्र था

बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ बायपास में घर में युवक ने फंदे से लटककर जान दी. मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अमरीश आनंद के रूप में हुई. सरैयाहाट, चंदुबथान मंजराकोल गांव निवासी सुभाष ठाकुर का वह पुत्र था. वह बासुकिनाथ में किराये के मकान में रहता था तथा मंदिर में पूजा पाठ की वृत्ति करता था. शुक्रवार को जब युवक ने दिनभर फोन नहीं उठाया तो घरवाले मामले की जानकारी लेने बासुकिनाथ पहुंचे तो उसे इसकी जानकारी हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की. शव को फंदे से उतारा गया. फंदे से लटकर रहे युवक के शरीर में कपड़ा नहीं था. मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >