खस्सी चोरी करते पकड़े गये बंगाल के दो युवक

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कार जब्त कर लिया. कार से मवेशियों को बेहोश करने वाली दवा भी बरामद की गयी है.

लखीकुंडी के लोगों ने पोल में बांधकर की पिटाई, कार जब्त संवाददाता, दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीकुंडी में सोमवार दोपहर खस्सी चोरी के आरोप में बंगाल के दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने दोनों को पोल में बांधकर पिटाई की, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कार जब्त कर लिया. कार से मवेशियों को बेहोश करने वाली दवा भी बरामद की गयी है. पकड़े गये आरोपितों की पहचान वीरभूम जिले के दुबराजपुर निवासी फिरदौस और लाल बाबू के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार मंगलवार को दोनों को जेल भेजा जायेगा. बताया गया कि लखीकुंडी इलाके में लगातार बकरी और खस्सी चोरी की घटनाएं हो रही थीं. इसी दौरान कार में सवार तीन युवक इलाके में पहुंचे. कार में पहले से एक खस्सी मौजूद था. तीनों अन्य खस्सी की तलाश कर रहे थे. तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी. संदेह होने पर घेराबंदी कर दो युवकों को कार समेत पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को पोल में बांधकर पिटाई की. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाकर हिरासत में लिया. इधर चोरी हुए खस्सी के मुआवजे की मांग को लेकर मुहल्ले की महिलाएं थाना पहुंच गईं. थाना परिसर में भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को नगर थाना भेज दिया, जहां उनसे पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >