कौशल विकास परियोजना के तहत प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र

दुमका में जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे जनजाति कौशल विकास परियोजना 1.0 के तहत घासीपुर पंचायत भवन में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता, दुमका दुमका में जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे जनजाति कौशल विकास परियोजना 1.0 के तहत घासीपुर पंचायत भवन में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह संकुल संयोजक सुनील सोरेन ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया. विशिष्ट अतिथि घासीपुर पंचायत की मुखिया पायल हांसदा, विकास भारती बिशुनपुर के परियोजना समन्वयक कुणाल कुमार झा, जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक मोती उपाध्याय, कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीराम कुशवाहा व दर्शन हेंब्रम के साथ मोबिलाइजर आनंद कुमार की उपस्थिति रही. श्री सोरेन कहा कि जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है. परियोजना समन्वयक कुणाल कुमार झा ने बताया कि एनिमल हेल्थ वर्कर, उद्यमिता विकास एवं कृषि बागवानी जैसे क्षेत्रों में कुल 270 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी दर्शन हेंब्रम ने शिविर का समापन कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >