लखिंद्र सोरेन हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी

रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया में गुरुवार की देर रात हुई थी घटना.

रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया में गुरुवार की देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में किशोर की मौत तथा अन्य किशोर एवं किशोरी को घायल करने वाले अपराधियों तथा घटना में इस्तेमाल हथियार की खोज के लिए पुलिस की सरगर्मी रविवार को भी जारी रही. घटनास्थल तथा उसके दोनों ओर के रास्तों के आसपास में अवस्थित जंगलों तथा झाड़ी- झुरमुटों के साथ-साथ रास्ते में पड़े कचरे के ढेर में भी शाम तक पुलिस के विभिन्न टीमों द्वारा हथियार की तलाश होती रही. देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी. दूसरी ओर चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध हत्यारों की पहचान के लिए कड़बिंधा, महुबना, मयुरनाथ, जोगिया, रामगढ़ में सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों खंगालने में पुलिस जुटी रही. वहां से भी पुलिस को अभी तक किसी तरह के हथियार बरामद नहीं हुई है. चाकूबाजी में घायल जामा की किशोरी तथा रामगढ़ के खैरबन्नी निवासी डेविड मरांडी के बयान से भी हत्यारों की पहचान में पुलिस को कोई मदद नहीं मिल रही है. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द हत्यारों का पता चल जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >