पूरे झारखंड में बिजली-पानी की स्थिति बदहाल

पेयजल व बिजली संकट को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, बोले प्रदेश उपाध्यक्ष

साहिबगंज. झारखंड में गहराए बिजली और पानी संकट के विरोध में मंगलवार को साहिबगंज जिला भाजपा कमिटी की ओर से जिला अध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में जोरदार मटका फोड़ आंदोलन सह आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च शहर के अमख धर्मशाला से शुरू हुआ, जो चौक बाजार, गांधी चौक, विवेकानंद चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड और चैती दुर्गा रोड होते हुए पूर्वी फाटक स्थित भगत सिंह चौक पहुंचा. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके बाद भाजपा नेताओं के एक शिष्टमंडल ने एसी गौतम भगत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली-पानी संकट को अविलंब दूर करने की मांग की. कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में बिजली और पानी की स्थिति बदहाल हो चुकी है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग परेशान हैं. महिलाएं और बहन-बेटियां पानी के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर हैं, लेकिन राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है.

जनहित के मुद्दों पर राज्य सरकार विफल : पूर्व विधायक

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन राज्य सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार के कारण उसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाया. बोरियो विधानसभा के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि झामुमो सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता बिजली, पानी, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है. जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी. कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >